फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: आतंकी हमले से पहले पहलगाम में था यह एक्टर, लोगों से नफरत की बजाय एकजुट होने का किया आग्रह

Fri, 25 Apr 2025 11:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Attack: हाल ही में एक बॉलीवुड अभिनेता ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले वह वहां मौजूद थे। इसके बारे में बताते हुए एक्टर ने नफरत की बजाय एकजुट होने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अभिनेता ने देशवासियों से नफरत ना फैलाने की अपील की है। साथ ही देशवासियों को एकजुट होने को कहा। एक्टर ने बताया कि हमले से पहले वह भी वहां मौजूद थे। अभिनेता ने शेयर किया अपना दर्द। आइए जानते हैं कौन है वह अभिनेता?

पहलगाम हमले पर ईशान ने क्या कहा? 

विज्ञापन

वह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि ईशान खट्टर हैं, जिन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने लिखा, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं 2 महीने पहले पहलगाम में था। मेरा हमेशा से कश्मीर से काफी लगाव रहा है और वहां के लोगों को हमेशा दयालु और मदद करते देखा है। मैं वहां कुछ खूबसूरत लोगों से मिला हूं। इस दर्दनाक हमले से पीड़ितों को जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, उसकी कल्पना करके मेरा दिल दहल उठता है।’ आपको बताते चलें कि अभिनेता एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ ‘प्यार आता है’ गाने की शूटिंग करने कश्मीर पहुंचे थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: कुणाल कामरा को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक, लेकिन जांच रहेगी जारी

अभिनेता ने देशवासियों से की अपील
ईशान खट्टर ने आगे लिखा, ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कश्मीर को हमेशा से नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। ऐसी जगह जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, वहां इस तरह की भयावह घटना से यह जगह घायल हो गई है। इस वजह से वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी पर बहुत बुरा असर पड़ा है। हमें राजनीति और धर्म के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए साथ होना होगा।’ इसके अलावा अभिनेता ने कहा, ‘अपने सामूहिक गुस्से को नफरत में जाया करने की बजाय न्याय पाने की ओर लगाएं। आइए हम एक संवेदनशील, तार्किक और विचारशील इंसान बनें, जो ये हमलावर चाहते हैं कि हम भूल जाएं।'

यह खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव ने भी करण वीर मेहरा पर कसा तंज, पहलगाम हमले पर कविता करके ट्रोल हुए अभिनेता

ईशान खट्टर का वर्कफ्रंट
अगर अभिनेता के काम की बात करें तो वह अपनी आगामी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आने वाले हैं, जो 09 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में ईशान खट्टर अविराज सिंह के रूप में नजर आएंगे। शो में वह पोलो खेलने वाले नए जमाने के राजकुमार के रूप में दिखेंगे। वहीं, भूमि पेडनेकर, सोफिया के रूप में एक दमदार सीईओ की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें