प्रीति जिंटा ने लिखी गंभीर बात
वीडियो शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने इसके कैप्शन में लिखा है 'मजबूत रीढ़ की हड्डी अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र का आधार है। रीढ़ की गतिशीलता और मजबूती के लिए कैडिलैक पर लटकते हुए व्यायाम। जोसेफ पाइलेट्स ने कहा था- आप तब तक जवान हैं, जब तक आपकी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन है। तो जितना हो सके अपनी रीढ़ की हड्डी को लचीला रखें और अपने आपको बेहतर करते रहें।'
बच्चों के साथ शेयर की तस्वीर
इससे पहले 18 अप्रैल को प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने दो जुड़वा बच्चों जय और जिया की तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में दोनों बच्चे प्रीति के गाल पर चूम रहे थे। दोनों बच्चों के चेहरे लाल दिल वाले इमोजी से ढके हुए थे। तस्वीर के कैप्शन में प्रीति ने लिखा था 'जहां दिल है वहीं घर है। मैं अपने घर को याद कर रही हूं। उन्हें (बच्चों) देखने से पहले मैं दिन गिन रही हूं।'
सरोगेसी के जरिए हुए थे बच्चे
साल 2016 में प्रीति जिंटा ने जय से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। प्रीति के लड़के का नाम जय है और लड़की का नाम जिया है। दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए थे।
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सनी देओल होंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में ही रिलीज होगी। प्रीति जिंटा को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में देखा गया था।