फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2024: मेट गाला में साड़ी गाउन में जलवा बिखेरती दिखीं ईशा, जानिए कितने हजार घंटे में तैयार हुई साड़ी

Tue, 07 May 2024 09:30 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेट गाला में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात है। दुनिया भर के तमाम प्रतिष्ठित लोग इस फैशन इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन जिन्हें मेट गाला की तरफ से आमंत्रित किया जाता है वही इस शो में शामिल हो पाते हैं।
विज्ञापन
मेट गाला 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट गाला 2024 का भव्य आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हो चुका है। दुनिया भर में फैशन के दीवाने इस शो का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हॉलीवुड के कई सितारे इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। वहीं भारत की तरफ से आलिया भट्ट के अलावा ईशा अंबानी इस शो में शामिल हो रही हैं। आइए आपको ईशा अंबानी के मेट गाला 2024 लुक के बारे में बताते हैं। आखिर कितने हजार घंटे में उनकी लंबी ट्रेल वाली साड़ी को तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


ईशा अंबानी आईं साड़ी गाउन में नजर 
मेट गाला में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात है। दुनिया भर के तमाम प्रतिष्ठित लोग इस फैशन इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन जिन्हें मेट गाला की तरफ से आमंत्रित किया जाता है वही इस शो में शामिल हो पाते हैं। देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन की बेटी ईशा अंबानी भी इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए न्यूयार्क पहुंच चुकी हैं। मेट गाला के कारपेट पर ईशा साड़ी गाउन में स्पॉट की गईं। 
 

भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा ने डिजाइन की साड़ी 
ईशा अंबानी इस लंबे ट्रेल वाली साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी साड़ी को देखकर हर कोई दंग है। इस ग्लोबल इवेंट के लिए उन्हें अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया है। वहीं उनकी साड़ी को राहुल मिश्रा ने डिजायन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साड़ी को बनाने में लगभग 10,000 घंटे लगे थे। इस साड़ी पर जितना भी कढ़ाई किया गया है सब कारीगरों ने अपने हाथों से किया है। ईशा का यह लुक इस साल के मेट गाला थीम के मुताबिक डिजाइन किया गया है।  
विज्ञापन


Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया भट्ट का देसी लुक, सब्यसाची की साड़ी में रेड कार्पेट पर लगाए चार चांद
विज्ञापन


जान्हवी कपूर भी दीवानी हुईं ईशा की
ईशा अंबानी का मेट गाला 2024 का लुक वायरल हो रहा है। वे इस साड़ी गाउन में बेहद हसीन लग रही हैं। ईशा की तस्वीर पर जान्हवी कपूर ने भी कमेंट किया है। वे इस ड्रेस को देखकर इसकी दीवानी हो गई हैं। उन्होंने लिखा है, 'ये लुक पागल कर देने वाला है'। इस साल की मेट गाला का थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' के मुताबिक ईशा के ड्रेस पर कई तितलियां भी डिजाइन की गई हैं। ईशा के लुक को पूरा करने के लिए उनके बालों को खुला छोड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें