साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने कुछ समय पहले धनुष से अपने तलाक का एलान कर सबको हैरान कर दिया। इस जोड़े ने शादी के 18 साल बाद अपनी राहें अलग कर लीं। एक्स कपल के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। हालांकि, अब एक बार फिर ऐश्वर्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, थलाइवा की बेटी धनुष से तलाक के पांच महीने बाद दूसरी शादी करने जा रही हैं।
क्यों उठीं दूसरी शादी की अफवाहें?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अटकलें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब ऐश्वर्या रजनीकांत को चेन्नई के एक रिसॉर्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर के साथ देखा गया। यह मुलाकात काफी निजी लग रही थी, जिसके बाद जल्द ही दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, ऐश्वर्या के परिवार के सदस्यों ने इन अफवाहों को तुरंत खारिज कर दिया।