ओरी और वायरल वीडियो वाला लड़का
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओरी क्यों बोला पेट जल जाएगा
ओरी के वायरल वीडियो में अचानक एक लड़का सामने आता है, वह अपनी टीशर्ट उतारकर, अपना पेट अंदर बाहर करने लगता है। यह देखकर ओरी सकपका जाता है। वह कहता है, ‘ अरे, तुम्हारा पेट जल जाएगा।’ बाद में ओरी उस लड़के को यह करतब दिखाने के लिए बधाई देता है, उसकी तारीफ करता है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी फनी कमेंट्स आए हैं।
स्टार किड्स से दोस्ती
ओरी के पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो वह कई स्टार किड्स का दोस्त है। ओरी की दोस्ती अनन्या पांडे से लेकर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर तक है। यह अक्सर ही स्टार किड्स के साथ पार्टी करता दिखता है। अंबानी परिवार की शादी में भी ओरी को देखा गया।
ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस अचानक हुई गायब, ओरी को बनाया करोड़ों का मालिक
विवादों में भी आया नाम
ओरी का पिछले दिनों एक विवाद में भी नाम आया। लगभग एक महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप में शराब पीने के आरोप में ओरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।