हानिया आमिर को बादशाह के गाने का इंतजार
बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब' जल्द लॉन्च होगा। आज रविवार को उन्होंने इसका टीजर जारी किया। इसे पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'फाइनली! गलियों के गालिब'। हानिया के इस मैसेज से साफ है कि बादशाह के गाने के लिए वे भी बेहद उत्साहित हैं।
हानिया आमिर-रैपर बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीबी दोस्त हैं हानिया-बादशाह
रैपर बादशाह ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का वीडियो जारी किया। उनका यह गाना 30 अप्रैल को रिलीज होगा। वीडियो शेयर कते हुए सिंगर ने लिखा है, 'गलियों के गालिब। 30 अप्रैल को आप तक पहुंच रहा है। सुबह 11 बजे'। इसी पोस्ट को हानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि हानिया और बादशाह काफी अच्छे दोस्त हैं। यू तो दोनों की डेटिंग तक की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि, खुद बादशाह ने इन अफवाहों को खारिज किया और कहा कि हानिया उनकी सिर्फ बहुत अच्छी दोस्त हैं।
हानिया बोलीं- 'अंदाजा लागाइए'
इसके अलावा आज ही हानिया ने एक अन्य पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी और अपने दोस्तों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'अंदाजा लगाइए'।
" />
यूजर्स ने पूछा- 'पानी है न?'
हानिया के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। भारतीय यूजर्स अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर लिख रहे हैं, 'हमें बहुत टेंशन हो रही है आपकी। आपको पानी की कोई दिक्कत तो नहीं हो रही?' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सिर्फ आपके लिए हमने अपनी सरकार से पानी खोलने का निवेदन किया है। आप हाइड्रेट रहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'हानिया आपके लिए वहां पानी है न?'