फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indraneil Sengupta-Barkha Bisht: 'मैं अपनी शादी को असफल नहीं मानता', बरखा बिष्ट से तलाक पर इंद्रनील का बयान

Thu, 03 Apr 2025 02:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indraneil Sengupta-Barkha Bisht Relation: इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट का साल 2022 में तलाक हो गया। हालांकि, इंद्रनील तलाक के बाद भी अपनी शादी को असफल नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
इंद्रनील सेनगुप्ता-बरखा बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं। साल 2022 में दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म कर तलाक ले लिया। बीते दिनों बरखा ने  एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने इंद्रनील के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का भी जिक्र किया। उन्होंने इंद्रनील पर चीटिंग करने का आरोप लगाया। वहीं, इंद्रनील का मानते हैं कि बरखा के साथ उनकी शादी असफल नहीं रही।

विज्ञापन

बरखा बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @barkhasengupta
'तलाक ने सकारात्मक रूप से बदला'
बरखा बिष्ट के चीटिंग के आरोपों के बीच हाल ही में इंद्रनील सेनगुप्ता ने बरखा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि अलगाव के बावजूद वे अपनी शादीशुदा जिंदगी को असफल क्यों नहीं मानते हैं? एक पॉडकास्ट में इंद्रनील ने अपनी शादी को लेकर बात की और कहा कि तलाक ने उन्हें सकारात्मक तरीके से बदला है।

इंद्रनील सेनगुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'शादी में कई खूबसूरत पल आए'
इंद्रनील सेनगुप्ता ने संघमित्रा हितैषी के पॉडकास्ट पर बताया कि बरखा बिष्ट से तलाक का उनके जीवन पर क्या पॉजिटिव प्रभाव पड़ा? उन्होंने अपने अलगाव के बाद अपनी पर्सनल ग्रोथ पर बात की। इंद्रनील ने कहा कि कुछ लोग बरखा के साथ उनकी शादी को असफलता मान सकते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि यह शादी 13 वर्षों तक सफल रही। उन्होंने इस बारे में कहा कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कई अच्छे पल आए, कुछ बहुत अच्छे पल आए और कुछ चुनौतीपूर्ण पल भी रहे।

यह खबर भी पढ़ें:
Ali Fazal: हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर को याद कर भावुक हुए अली फजल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
विज्ञापन

2008 में हुई कपल की शादी
इंद्रनील ने आगे कहा कि वे अपनी शादी को 'असफल' नहीं कहना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी और बरखा की यात्रा किस तरह व्यक्तिगत रही। और किस तरह बदलाव आए। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी व्यक्तित्व बदल जाते हैं। हम पहले दिन से ही अलग लोग थे। जैसे-जैसे साल बीतते गए, हम खुद से ज्यादा अलग होते गए। मैं असफलता शब्द से सहमत नहीं हूं। कोई भी चीज असफल नहीं होती'। बता दें कि बरखा और इंद्रनील की शादी साल 2008 में हुई। 2011 में कपल ने बेटी का स्वागत किया। तलाक के बाद बेटी बरखा के साथ रहती है।

यह खबर भी पढ़ें:
Farah Khan: किसने की ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में फराह खान की मिमिक्री, क्या रहा डायरेक्टर का रिएक्शन जानिए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें