यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर कॉमेडियन समय रैना के बयान दर्ज होने हैं। फिलहाल वे विदेश में हैं। यूट्यूबर व कॉमेडियन रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था। इस समय विदेश में होने के कारण उन्होंने यह अनुरोध किया है। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया। उन्हें कल 18 फरवरी को पेश होने को कहा गया है। इसके अलावा यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 24 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है।