फिल्म 'क्रेजी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन ग्रीश कोहली ने किया है। फिल्म के अहम किरदार में सोहम शाह हैं। सोहम शाह इससे पहले 'तुम्बाड', 'दहाड़' और 'महारानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
ट्रेलर में क्या है?
फिल्म का ट्रेलर दमदार है। इसमें सोहम शाह अपनी बेटी को ढूंढता है। फिल्म में नायक की बेटी किडनैप हो जाती है। नायक अपनी बेटी को छुड़ाने के लिए पांच करोड़ का इंतजाम करता है। किडनैपर जैसा कहता है नायक वैसा ही करता है। फिल्म इसी के आस पास घूमती है।
जबरदस्त हैं पोस्टर के डॉयलॉग
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले इसके कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। इसमें कई बेहतरीन डॉयलॉग लिखे हैं। एक पोस्टर में लिखा है कि 'अभिमन्यू चक्रव्यूह में फंस गया है तू।' एक दूसरे पोस्टर में लिखा है कि 'भेजे की सुनेगा तो मरेगा!'
यह खबर भी पढ़ें: Bobby Aur Rishi Ki Love Story: एक-दूजे से अनजान थे कावेरी और वर्धन पुरी, सेट पर हुई जान-पहचान दोस्ती में बदली
गुलजार ने लिखे गाने
'क्रेजी' फिल्म के लेखर गिरीश कोहली हैं। इसे सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता सुरेश शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूज किया है। फिल्म में गाने गुलजार ने लिखे हैं। म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Nadaniya: रिलीज हुआ नादानियां का दूसरा गाना; खुशी के साथ इब्राहिम की केमेस्ट्री देखकर फैंस बोले- असली हीरो
सोहम शाह ने दर्शकों से किया वादा
सोहम शाह फिल्म्स नाम के इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक स्टोरी पोस्ट की गई है। इसमें सोहम शाह को कहते हुए सुना जा सकता है 'आप एक बार जरूर कहोगे कि हमने कुछ नया लिखा। वही कॉमिक्स मेरा क्रेजी के लिए है। आप जब फिल्म देखकर बाहर निकलोगे तो सोचोगे कि हमने कुछ नया देखा। यह मेरा पक्का प्रॉमिस है।'