फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Latent case: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को किया तलब, बयान दर्ज करने को होना होगा पेश

Fri, 21 Feb 2025 12:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India's Got Latent case: समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवादित टिप्पणी व अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को तलब किया है। राखी को 27 फरवरी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित व अभद्र टिप्पणी मामले में कई अन्य सितारे भी जांच के घेरे में हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को तलब किया है। राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


Indias Got Latent: महिला आयोग ने रणवीर-समय को भेजा समन, महाराष्ट्र साइबर सेल ने 40 लोगों पर दर्ज किया केस

समय रैना ने मांगा था 17 मार्च तक का समय
महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में 24 फरवरी को आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं, कॉमेडियन समय रैना ने 17 मार्च तक का समय मांगा था। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर ने समय रैना को 17 मार्च तक का समय देने से इनकार कर दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यशस्वी यादव, आईजी, महाराष्ट्र साइबर ने यह बात कही।



Ranveer Allahbadia: 'यूट्यूब के मालिक पर भी हो कार्रवाई'... रणवीर इलाहाबादिया मामले में अब नया विलेन कौन?

समय के शो में हिस्सा ले चुकी हैं राखी सावंत
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक एपिसोड में राखी सावंत भी बतौर जज हिस्सा ले चुकी हैं। राखी सावंत वाला एपिसोड काफी वायरल हुआ था। उनके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। समय के शो में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद हुए विवाद पर जब समय रैना को भी ट्रोल किया गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी तब राखी ने समय का सपोर्ट किया था।

Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी
विज्ञापन

क्या कहा था राखी ने?
राखी सावंत ने अभद्र टिप्पणी विवाद मामले में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'एक इंसान ने गलती कर दी, लेकिन फिर बाकी को टारगेट क्यों किया जा रहा है? रणवीर ने कुछ गलत कह दिया और मैं भी मानती हूं कि वह गलत था, लेकिन सिर्फ समय रैना पर अटैक क्यों किया जा रहा है'? मालूम हो कि समय रैना के शो में रणवीर ने माता-पिता व परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। 

India Got Latent: समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को भेजा दूसरा समन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें