क्या होगा जब भारत के सारे सुपरहीरोज एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आएं? सभी सुपरहीरोज अगर एक साथ मिलकर पार्टी करें तो तस्वीर कैसी नजर आएगी? बस ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कुछ एआई द्वारा जनरेटेड तस्वीरों में। एआई तस्वीरों में भारतीय सिनेमा के सुपरहीरोज एक साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल एआई कंटेंट क्रिएटर जधेश ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही बताया है कि कैसे इन फोटोज को तैयार किया जा सकता है।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'इंडियन हीरोज की नाइट आउट! अब आप इस एआई की मदद से 4K क्वालिटी में एक ग्रुप फोटो बना सकते हैं!
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
एक तस्वीर में एक तरफ शक्तिमान नजर आ रहे हैं दूसरी तरफ फ्लाइंग जट्ट हैं और उनके बीच में बाहुबली उनकी गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता यश भी पीछे दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
एक तस्वीर में सारे सुपरहीरोज एक साथ नजर आ रहे हैं। चिट्टी रोबोट, बाहुबली, पुष्पा, केजीएफ, शक्तिमान सब आंखें बंद कर नीचे लेटे हुए हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ये तो बहुत क्रेजी और पागलपन है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये असली है या एआई, मुश्किल है बताना।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ के भूतनाथ, शक्तिमान, बाहुबली, कृष, चिट्टी रोबोट, केजीएफ सड़क पर वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
इस फोटो में बाहुबली और कटप्पा एक साथ झूला झूलते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
इस तस्वीर में रा.वन, शक्तिमान, चिट्टी रोबोट और बाहुबली साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
इस तस्वीर में एक तरफ केजीएफ पुष्पा के चेहरे पर मार्कर से लिखते हुए नजर आ रहे हैं। केजीएफ ने पुष्पा इज फायर लिखा है। वहीं दूसरी तरफ बाहुबली नजर आ रहे हैं।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
इस तस्वीर में बाहुबली, शक्तिमान, कृष और जादू एक साथ शॉपिंग करने निकले हैं।
भारतीय सुपरहीरोज
- फोटो : इंस्टाग्राम- @jadheshvp
एक तस्वीर में बहुत सारे सुपरहीरोज एक साथ नजर आ रहे हैं। फ्लाइंग जट्ट, शक्तिमान, बाहुबली, पुष्पा, रा.वन सभी मिलकर पार्टी कर रहे हैं।