फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंचे धनुष, धमाकेदार एंट्री देख उत्साहित हुए फैंस; इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Sun, 23 Nov 2025 11:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush In AR Rahman Concert: गायक और संगीतकार एआर रहमान के पुणे कॉन्सर्ट से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसमें साउथ अभिनेता धनुष की धमाकेदार एंट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 

विज्ञापन
धनुष और एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' की वजह से चर्चा में हैं, जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता ने संगीतकार एआर रहमान के पुणे कॉन्सर्ट में जैसी ही एंट्री की, दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया। ये वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो। 

धनुष की हुई जबरदस्त एंट्री

विज्ञापन

वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता धनुष की एआर रहमान के कॉन्सर्ट में स्पेशल एंट्री हुई। एक्टर लिफ्ट से अचानक स्टेज पर आते हैं। उन्हें देखते ही हजारों संख्या में मौजूद दर्शकों ने खूब हूटिंग की। उनके फैंस का उत्साह देखने लायक था। इसके बाद एक्टर ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। फिर उन्होंने गायक-संगीतकार एआर रहमान से मुलाकात की। कुछ और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेता माइक लिए कुछ कहते दिख रहे हैं। 
 

 
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इन वीडियोज के वायरल होते ही नेटिजंस की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी यूजर्स अभिनेता पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सभी लाल दिल वाला इमोजी और फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: शक्तिमान और फ्लाइंग जट्ट की गोद में 'बाहुबली', कृष-जादू कर रहे शॉपिंग; वायरल हुईं हीरोज की पार्टी की तस्वीरें

धनुष की फिल्म के बारे में 
एक्टर धनुष की आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' है, जो एक म्यूजिकल फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। इसे हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। इसके गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। साथ ही म्यूजिक देने का काम एआर रहमान ने किया है। इसमें धनुष और कृति सेनन के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया भी हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार, और कृष्ण कुमार हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें