फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Gupta: ‘कोचर को हमेशा मंच की जरूरत नहीं होती’, कान में हैली बेरी की ड्रेस रिजेक्ट होने पर बोले डिजाइनर

Wed, 14 May 2025 03:41 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Halle Berry Ditched Gaurav Gupta Couture gown: कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की गिजाइन की हुई ड्रेस को नए नियमों के तहत रिजेक्ट कर दिया गया। इस ड्रेस को हॉलीवुड अभिनेत्री हैली बेरी को पहनना था। जानिए आखिर क्यों रिजेक्ट हुई गौरव की ड्रेस।
विज्ञापन
गौरव गुप्ता और हैली बेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित समारोह में से एक कान का आयोजन चल रहा है। यहां दुनिया की भर की सिने हस्तियां शिरकत करने पहुंची हैं। इन्हीं में एक नाम हॉलीवुड अभिनेत्री हैली बेरी का भी शामिल हैं। हैरी इस कान की जूरी सदस्य में से एक हैं। हालांकि, हैली को जिस ड्रेस को पहनकर कान की ओपेनिंग सेरेमनी में उतरना था, उस ड्रेस को कान के ड्रेस कोड नियमों के कारण एंट्री नहीं मिली, जिसके बाद हैली को अपनी ड्रेस में बदलाव करना पड़ा। हैली की इस ड्रेस को भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया था। अब इस मामले पर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस वजह से नहीं पहन सकीं ड्रेस

विज्ञापन

हैली बेरी की ड्रेस को लेकर कहा गया कि इसका ट्रेन बहुत बड़ा है इस वजह से वो इसे नहीं पहन सकती। कान की ओर से कहा गया कि न्यूडिटी या फिर भारी-भरकम या बड़े कट (ट्रेन) वाले कपड़े रेड कार्पेट पर नहीं पहने जा सकते। इसी वजह से हैली बेरी गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई ड्रेस को नहीं पहन सकीं। 

यह खबर भी पढ़ें: 15 तस्वीरों में देखे 78वें कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी

हमारी टीमें मिलकर कर रहीं काम

विज्ञापन

इब इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिजाइनर गौरव गुप्ता ने कहा, “हमारी टीमें कान में इस खास पल को यादगार बनाने के लिए बेरी और उनकी स्टाइलिस्ट के साथ मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि, लंबी ट्रेनों के बारे में अपडेट किए गए नियमों के कारण गाउन नहीं पहना जा सका। लेकिन हम साथ मिलकर बनाए गए विजन पर गर्व करते हैं। एक अच्छे कोचर को हमेशा मंच की आवश्यकता नहीं होती है। कभी-कभी सिर्फ इरादा ही उसको बनाने की भावना को बताने के लिए काफी होता है।”

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रॉबर्ट डी नीरो, स्टेज से डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान

इस ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं हैली बेरी
गौरव गुप्ता ने इससे पहले मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेरी का एक वीडियो भी साझा किया था। इसमें बेरी कहती हैं, “मेरे पास आज रात पहनने के लिए गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई एक शानदार ड्रेस थी। लेकिन मैं इसे नहीं पहन सकती क्योंकि ट्रेन बहुत बड़ी है। मैं नियम नहीं तोड़ने जा रही हूं। न्यूडिटी को लेकर बना नियम एक अच्छा नियम है।” बाद में हैली बेरी फ्रांसीसी फैशन ब्रांड जैक्वेमस के समर-स्प्रिंग 2025 रेडी-टू-वियर कलेक्शन से काली-सफेद धारियों वाली एक स्लीवलेस ब्लैक ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें