फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2: 'इंडियन 2' की रिलीज डेट में फिर से आया बदलाव, इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक

Wed, 15 May 2024 09:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन की 'इंडियन 2' की रिलीज डेट को मेकर्स ने एक बार फिर से बदल दिया है। जानें किस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म।
विज्ञापन
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चूकी है। इस साल कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट बदली गई हैं। फिल्म 'कल्की 2898 एडी' से लेकर 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों की भी रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है। वहीं अब कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की भी रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले इस फिल्म को 13 जून 2024 में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने किन्हीं कारणों की वजह से इसे अब जुलाई के महीने में रिलीज करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


पहले इस दिन रिलीज होनी थी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' 13 जून को रिलीज ना होकर अब जूलाई में रिलीज होगी। कुछ कारणों की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर जुलाई में रिलीज करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'इंडियन 2' का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से अब इस फिल्म को जुलाई में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। हो सकता है कि अब 'इंडियन 2' को 12 जुलाई 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभीतक फिल्म मेकर्स की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अभिनेता कमल हासन और निर्देशक शंकर शनमुगम की फिल्म में काजल अग्रवाल के अलावा सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने साथ मिलकर किया है। इस फिल्म के संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है, इसलिए वह लगातार इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को योगा से फिट रखती हैं तेजस्वी प्रकाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें