सुनीता आहूजा-गोविंदा-कृष्णा अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, जल्द ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले हैं। हाल में ही इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि वह सार्वजनिक रूप से अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े को खत्म कर देते हैं। दोनों गले मिलते हैं और कृष्णा वादा करते हैं कि वह उन्हें कभी नहीं जाने देंगे। अभिनेता के फैंस मामा-भांजे को अपने विवाद सुलझाते देखकर खुश हैं। वहीं, प्रोमो में ये भी बताया गया है कि सुलह के बाद भी दोनों एक-दूसरे का मजाक उड़ाने से नहीं कतराएंगे।
गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में कृष्णा को बताया गधा
प्रोमो में एक जगह कृष्णा को कीकू शारदा की टांग खींचते हुए देखा गया। गोविंदा और चंकी पांडे की 1993 में रिलीज हुई फिल्म आंखें का जिक्र करते हुए कृष्णा ने गोविंदा से कहा, "जिस तरह से आपने फिल्म आंखें में बंदर रखा था, उसी तरह मैंने भी गधा रखा है।" इस पर कीकू ने जवाब दिया, "आपने मुझे कभी नहीं बताया कि आपके पास गधा है, वह कहां है?" कृष्णा ने किकू शारदा पर मजाक करते हुए कहा,"यह हरे रंग का है, आकार में सुडौल है।' इस पर गोविंदा ने उन्हें बीच में रोकते हुए कृष्णा का जिक्र करते हुए कहा, "काला कुर्ता पहनने वाला भी गधा ही है।" उनके इस मजाकिया अंदाज ने सभी को हंसा दिया।
AR Rahman: एआर रहमान-सायरा बानो के तलाक पर बोलीं वंदना शाह, कानून में 50 प्रतिशत एलिमनी जैसा प्रावधान नहीं
30 नवंबर को प्रसारित होगा एपिसोड
गोविंदा नेटफ्लिक्स शो में शक्ति कपूर और चंकी पांडे के साथ नजर आएंगे। अभिनेता का यह एपिसोड 30 नवंबर को प्रसारित होने वाला है। बताते चलें कि गोविंदा और कृष्णा के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों से तनावपूर्ण थे। कृष्णा द्वारा गोविंदा के बारे में एक मजाक करने के बाद उनके बीच अनबन हो गई, जिसे उन्होंने अपमानजनक पाया। कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह द्वारा गोविंदा को निशाना बनाते हुए एक पोस्ट साझा करने के बाद उनके रिश्ते में दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ आया, जिससे उनके रिश्ते में और तनाव आ गया था।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह और आदित्य धर पहुंचे स्वर्ण मंदिर, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले माथा टेका
पिछले कुछ समय में सुधरें हैं दोनों के बीच रिश्ते
हालांकि, पिछले कुछ समय से कृष्णा और कश्मीरा ने गोविंदा और सुनीता के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश की है। इसी साल उन्होंने गोविंदा और सुनीता के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश की है। अब गोविंदा के साथ उनके रिश्ते सुधर भी रहे हैं। कश्मीरा ने गोविंदा द्वारा खुद को गलती से पैर में गोली मार लेने के बाद अस्पताल पहुंचकर झगड़े को शांत किया। इस दौरान अभिनेत्री को अपने बच्चों के साथ गोविंदा से मिलने जाते हुए देखा गया। यह इशारा इस बात का संकेत था कि वे अपने रिश्तों को सुधार रहे हैं।
Javed Akhtar: शादी पर क्या कह गए जावेद अख्तर, बोले-'वे और शबाना एक विवाहित जोड़े से ज्यादा...'