फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI Goa: 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'बाजार' की धूम, 208 फिल्मों का दीदार करेंगे दर्शक

Sun, 24 Nov 2024 06:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा पूनम मेहता, पणजी

सार

पैनोरमा खंड की हनु-मान की स्टार कास्ट और निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म की प्रासंगिकता को लेकर बात की। महोत्सव का अहम हिस्सा फिल्म बाजार रविवार तक चलेगा। इसके बैनर तले 208 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 145 फीचर फिल्म, 23 मध्यम अवधि की फिल्म, 30 लघु फिल्म होंगी।
विज्ञापन
55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - फोटो : X/@IFFIGoa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में चल रहे 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे दिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म बाजार की रही। इसके अलावा फीचर फिल्म श्रेणी की फिल्म मिसेज (भारतीय महिलाओं के जीवन और उनके पारिवारिक अंतर्द्वंद्व और संघर्ष से प्रेरित फिल्म) की हीरोइन से लेकर निर्माता निर्देशक की बेबाक बातचीत भी हुई।

विज्ञापन


पैनोरमा खंड की हनु-मान की स्टार कास्ट और निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म की प्रासंगिकता को लेकर बात की। महोत्सव का अहम हिस्सा फिल्म बाजार रविवार तक चलेगा। इसके बैनर तले 208 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 145 फीचर फिल्म, 23 मध्यम अवधि की फिल्म, 30 लघु फिल्म होंगी। इसमें एनएफडीसी की ओर से और उसके सहयोग से निर्मित 12 फिल्में भी शामिल है। एनएफडीसी के सहयोग से पुरानी फिल्मो को फिर से बनाया गया है। इसमें 10 रीस्टार्ट क्लासिक फिल्में शामिल है। फिल्म बाजार में इन फिल्मों को निर्माता निर्देशक और वितरकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, जहां वह न केवल अपनी फिल्मों को लेकर सुझाव देंगे, बल्कि उनको लेकर निर्णय भी करेंगे। फिल्म बाजार में पहली बार क्रिएटिव निर्देशक मुकेश छाबड़ा भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी भारतीय सिनेमा के पेशेवर अंदाज की बानगी पेश करती है। फिल्म बाजार में ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के साथ बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉल अपनी फिल्म निर्माण और शूटिंग की नीतियों के साथ यहां आए हैं।

उत्तर प्रदेश को अब तक 53 प्रविष्टियां मिली हैं। इसके अलावा यहां का आकर्षण भारतीय चित्र साधना का स्टॉल भी है। चित्र साधन लघु फिल्मों और छोटे निर्माता और निर्देशकों को आध्यात्मिकता और कला संस्कृति से प्रेरित काम करने के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन


हनु-मान में आधुनिकता और पौराणिकता का समायोजन
पैनोरमा खंड में हनु-मान का प्रदर्शन किया गया। इसमें अंजनाद्री के काल्पनिक गांव के एक छोटे चोर हनुमंत की कहानी दिखाई गई है, जो हनुमान जी की शक्ति का एक अंश मिलते ही वह शक्तिशाली हो जाता है। इसमें दिखाया गया है, कि कैसे अपने परिवार और बहन के विवाह के लिए प्रयासरत हनुमंत को भगवान हनुमान के रक्त के जीवाश्म की बूंद से दिव्य शक्तियां मिल जाती हैं। यह एक परिवर्तनकारी सुपर हीरो बन जाता है। फिल्म में आधुनिकता के साथ एक महाकाव्य के समायोजन के साथ तैयार की गई कहानी है। फिल्म की मुख्य भूमिका निभाने वाले तेजा सज्जा ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए भारत की संस्कृति और हनुमान के चरित्र को जन-जन तक ले जाने का एक सार्थक माध्यम भी है।

महिलाओं की वैवाहिक जटिलाओं को पेश करती है मिसेज
सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज महिलाओं की वैवाहिक जटिलताओं को पेश करती है। अभिनेत्री ने बताया कि इसमें अनगिनत महिलाओं के सपनों से जुड़ी हुई कहानी है। फिल्म की निर्माता हरमन बावेजा ने कहा की फिल्म निर्माण महिला केंद्रित या पुरुष केंद्रित से परे होकर कहानी प्रधान होता है, और इसमें किरदार की अहमियत होती है। निर्देशक आरती कड़व ने कहा कि यह उन आम लोगों की कहानी है जो समाज और परिवार में अपनी अहम भूमिका के बावजूद केवल पत्नी बन कर रह जाती है और अंत में कालातीत हो जाती हैं।

दर्शकों की ताली-सीटी सबसे बड़ी थेरेपी : कार्तिकेय
तमिल अभिनेता शिव कार्तिकेय ने एक सत्र में खुशबू सुंदर से बातचीत करते हुए कहा कि दर्शकों की सीटी और ताली ही उनकी थेरेपी है। धैर्य, मेहनत और ईमानदारी की यात्रा और तमिल सिनेमा में सक्रिय योगदान के साथ सर्वोच्चता तक पहुंचने वाले कार्तिकेय ने कहा कि सिनेमा हमेशा से उनका जुनून रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें