फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India’s Got Latent: ‘कोई चंबल से आकर उन्हें गोली मार…’, रणवीर इलाहाबादिया मामले पर इस एक्टर ने दिया बयान

Mon, 10 Feb 2025 05:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India’s Got Latent: हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हंगामा मच गया है, जिसे लेकर अभिनेता अन्नू कपूर ने भी तीखी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
इंडियाज गॉट टैलेंट और अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' हमेशा विवादों में बना रहता है। अभी हाल ही में यह शो अपने विवादित टिप्पणी को लेकर फिर चर्चा में आ गया है। जिसको लेकर अभिनेता अन्नू कपूर ने भी आज तीखा हमला बोला है। 

विज्ञापन


अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग
अन्नू कपूर ने चल रहे मामले को लेकर कहा कि लोग इस डिजिटल युग में बिना किसी जिम्मेदारी के अभिव्यक्ति के अधिकार दुरुपयोग कर रहे हैं। वो कहते हैं कि अधिकार सिर्फ उनको मिलना चाहिए, जो समाज के प्रति वफादार और कर्तव्यनिष्ठ हैं। इसका दुरुपयोग ही भारतीयों के पतन का मुख्य कारण है। 

यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: जब सालों पहले एक फैन ने संजय दत्त के नाम की अपनी प्रॉपर्टी, जानिए अभिनेता क्या रहा रिएक्शन?

‘चंबल से आकर कोई उन्हें गोली मार सकता है..’

विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता को लेकर विवादित टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कल कोई कहे किसी ने उनके माता-पिता के बारे में बुरा कहा है। जिस कारण कोई चंबल से आकर उन्हें गोली मार सकता है, इससे अराजकता फैल जाएगी। लेकिन कोई पागल आकर ऐसा कर भी सकता है। उन्होंने कहा इस तरह की टिप्पणियां समाज के लिए खतरनाक हैं। इस तरह की अश्लीलता की बात करने वालों को बिना किसी बहस के दंडित करना चाहिए। 

यह खबर भी पढ़ें: Vettaiyan: 'मुझे लगा रजनीकांत और अमिताभ को एक्टिंग नहीं आती', साउथ के इस एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

महिला आयोग में दर्ज हुई शिकायत
विवाद तब और जब बढ़ चला, जब इसकी शिकायत मुंबई कमिश्नर और महिला आयोग में कराई गई और कहा गया कि शो में मौजूद रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्व मखीजा और समय रैना ने अश्लील टिप्पणी की है, जो महिलाओं का अपमान है और बताया कि यह टिप्पणी नाबालिकों को नकारात्मक रूप में प्रभावित कर सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इसे बहुत चौंकाने वाला बताया है। 

क्या है मामला पूरा मामला?

विज्ञापन

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी चर्चा में रहता है। मगर, कई बार यहां लोगों से विवादित सवाल भी पूछ लिए जाते हैं। इस बार तो हद हो गई। शो में इस बार नए एपिसोड में यूट्यूबर आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा, रणवीर इलाहाबादिया नजर आए। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी सवाल कर दिया कि उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, जो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें