फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: अभिनय की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार इमरान खान, आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म में आएंगे नजर!

Thu, 12 Sep 2024 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान अब अभिनय की दुनिया में वापसी करने की योजना बना चुके हैं। वे आमिर खान के प्रोडक्शन के तले बनने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता इमरान खान ने लंबे समय अभिनय की दुनिया से दूरी बना रखी है। हालांकि, वे कई बार प्रशंसकों से बातचीत कर चुके हैं। कई इवेंट्स और साक्षात्कार के बाद प्रशंसकों ने अभिनेता ने फिर से अभिनय करियर की शुरुआत करने की गुजारिश की। आखिरकार अब ऐसा लगता है कि इमरान अब दोबारा अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने एक स्क्रिप्ट पर फैसला ले लिया है। खबर है कि अभिनेता आखिरकार नौ साल के अंतराल के अब बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता अगस्त 2023 से इस बारे में संकेत दे रहे हैं। वहीं अब इमरान ने ब्रेक के बाद फिर अभिनय करने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन

दानिश असलम करेंगे फिल्म का निर्देशन
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अपने चाचा आमिर खान के बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बने एक फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगे। आमिर खान की फिल्म से इमरान खान की स्क्रीन पर वापसी होगी। दानिश असलम नेटफ्लिक्स के लिए एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन करेंगे। चर्चा है कि इमरान इस फिल्म में अलग अंदाज में नजर आएंगे।

कुछ महीने में शुरू होगी शूटिंग
आमिर खान प्रोडक्शंस की पहली ओटीटी परियोजना, कंपनी की नई सीईओ अपर्णा पुरोहित की देखरेख में ओपन एयर फिल्म्स के साथ एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का प्रोडक्शन कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगा। इमरान खान के लिए इस फिल्म में काम करना नई शुरुआत करने जैसा होगा।
विज्ञापन

आमिर के बैनर का पहला ओटीटी प्रोडक्शन
अभिनेता ने इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी, वे 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आए थे। फिर उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर 2008 की फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' के साथ शुरुआत की। दानिश और इमरान ने इससे पहले 2010 की फिल्म ब्रेक के बाद में साथ काम किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और शर्मिला टैगोर भी थीं। नेटफ्लिक्स फिल्म की शूटिंग कथित तौर पर अगले कुछ महीनों में शुरू होगी। यह आमिर के बैनर का पहला ओटीटी प्रोडक्शन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें