फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Aradya: कन्नड़ अभिनेता वरुण अराड्या पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 12 Sep 2024 09:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कन्नड़ अभिनेता वरुण अराड्या पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड वर्षा कावेरी ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। वर्षा ने अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। आइए मामले को जानते हैं विस्तार से… 
 
विज्ञापन
वरुण अराड्या - फोटो : इंस्टाग्राम @varun._.aradya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ अभिनेता वरुण अराड्या पर अपनी पूर्व प्रेमिका, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वर्षा कावेरी को उनकी निजी तस्वीरों का इस्तेमाल करके ब्लैकमेल करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है और अब उनके खिलाफ बेंगलुरु में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में वर्षा ने कहा कि जब उन्होंने वरुण को धोखा देते हुए पकड़ा तो अभिनेता ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से मिलने के बाद वर्षा और वरुण ने कथित तौर पर 2019 में डेटिंग शुरू की। हालांकि, 2023 में वर्षा को वरुण की एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीरें मिलीं और जब उन्होंने अभिनेता से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी।
Jon Bon Jovi: हताश होकर पुल पर लटकी थी महिला, संगीतकार जॉन बॉन जोवी ने बचाई जान
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी शिकायत में वर्षा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभिनेता ने उनकी सहमति के बिना उनके वीडियो रिकॉर्ड किए थे। 10 सितंबर, 2023 को वरुण ने वर्षा के निजी नंबर पर उनकी एक अश्लील तस्वीर भेजी और उनकी शक्ल-सूरत को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वर्षा ने कहा कि वरुण ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी और से शादी करने के बारे में सोचा भी तो वह उसे जान से मार देंगे।

दर्ज कराई शिकायत
घटना के महीनों बाद, वर्षा ने आखिरकार पुलिस से संपर्क करने और वरुण के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। उन्होंने 7 सितंबर, 2024 को बसवेश्वरनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच चल रही है। अभिनेता वरुण की ओर से अभी तक शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कुतुब मीनार पर पूछा गया 6.4 लाख रुपये का सवाल, जवाब देने में हुई हालत खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें