मटरू की बिजली का मंडोला
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक के साथ अच्छे नहीं थे रिश्ते
इमरान खान ने रचनात्मकता से ज्यादा पैसे पर ध्यान देने पर इंडस्ट्री की आलोचना की। उन्होंने कहा 'इस बात की कोई परवाह नहीं करता कि आपको कास्ट करते समय यह देखा जाए कि क्या आप इस रोल के लिए सही एक्टर हैं। वह बस यही कहते हैं कि इसके साथ कितने पैसे मिलेंगे?' खान ने यह भी बताया कि प्रोडक्शन के दौरान उनके और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बीच कोई खास रिश्ता नहीं था, जिससे प्रोफेशनल और इमोशनल दूरी का पता चलता है।
फिल्म के बारे में
फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें इमरान खान के साथ अनुष्का शर्मा, पंकज कपूर, शबाना आजमी और आर्य बब्बर थे। इसके निर्देशक और निर्माता विशाल भारद्वाज थे।