फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची 'इक्कीस' की टीम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत ने कही ये बात

Sat, 13 Dec 2025 08:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis: फिल्म 'इक्कीस' की स्टारकास्ट नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली पहुंची है। यहां सभी ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत ने कई खास बातें कहीं हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
इक्कीस का पोस्टर, इक्कीस की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' के निर्माता इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 25 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी कड़ी में फिल्म की कास्ट और क्रू ने हाल ही में नई दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है एक्टर्स अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत भारतीय सैनिकों को सम्मान दे रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची 'इक्कीस' की स्टारकास्ट
मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म की कास्ट नेशनल वॉर मेमोरियल में ऑफिसर से मिल रही है। ऑफिसर ने पूरी कास्ट को नेशनल वॉर मेमोरियल की सैर कराई और उनसे कई बातें की। अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत ने अरुण खेत्रपाल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सिमर भाटिया ने कहा 'नमस्ते हम आज नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली में हैं।'
 

जयदीप अहलावत ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वीडियो में जयदीप अहलावत को कहते हुए सुना जा सकता है 'फिल्म है सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के ऊपर, उनकी शहादत के ऊपर। इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती थी कि जहां पर हम अपने शहीदों को श्रद्धांजलि दें, जिन्होंने अपने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण का बलिदान दिया। अरुण खेत्रपाल के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हम कोशिश कर रहे थे कि फिल्म के जरिए हम उनकी शहादत को नमन कर सकें।'

रहमान डकैत के लिए 60 ऑडिशन, 1300 लड़कियों में से चुनीं गईं सारा; 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा


 
विज्ञापन

इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में
फिल्म 'इक्कीस' की कास्ट का यह दौरा इमोशनल था क्योंकि यह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ने के लिए परमवीर चक्र मिला था। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का रोल निभाया है। इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें