एक बार फिर शुरू हुई करिश्मा और अक्षय के कथित अफेयर की चर्चा!
एक वक्त था जब करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना के कथित अफेयर के खूब चर्चे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं । उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था। बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस मुकाम पर करिश्मा शादी करें। अगर बबीता कपूर बीच में ना आतीं तो आज करिश्मा और अक्षय खन्ना की शादी हो जाती। एक पुराने वीडियो ने एक बार फिर करिश्मा और अक्षय खन्ना की पुरानी डेटिंग लाइफ का जिक्र छेड़ दिया है।
सबके सामने अक्षय ने चूमा था करिश्मा कपूर का हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी के वक्त का है। इस शादी में अक्षय खन्ना अपने भाई राहुल खन्ना के साथ पहुंचे थे। दुल्हन के रूप में सजी करिश्मा को राहुल खन्ना ने गले लगकर बधाई दी। इसी बीच अक्षय खन्ना आगे बढ़ते हैं और दुल्हन बनी करिश्मा कपूर का हाथ चूमकर उन्हें शादी की बधाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ
अक्षय खन्ना के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। वहीं, करिश्मा की शादी साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई, मगर 2016 में इनका तलाक हो गया। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 12 जून 2025 को उनका निधन हो गया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे- बेटी समायरा कपूर और बेटा कियान है।
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
बात करें फिल्म 'धुरंधर' की तो यह 05 दिसंबर को रिलीज हुई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल हैं। वहीं, सारा अर्जुन ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। कलेक्शन की बात करें तो सैकनिक्ल की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 271.79 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ क्लब में शामिल होना है।