नीरज घेवान ने टीम और अकादमी का शुक्रिया अदा किया
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर नीरज घेवान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'होमबाउंड' को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। डायरेक्टर नीरज घेवान ने पूरी टीम और अकादमी का आभार व्यक्त किया।
घेवान ने एक बयान में कहा, 'होमबाउंड उन लोगों की कहानियां बताने के लिए पैदा हुई है जो बहुत दूर हैं। यह अपना रास्ता खोजने की कहानी है। मैं टीम का, इस कहानी पर विश्वास करने के लिए हमारे प्रोड्यूसर्स का और अकादमी का बहुत आभारी हूं।'
5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर'
जहां तक 'धुरंधर' की बात है तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।