फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं पायल गेमिंग? एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया नाम

Thu, 18 Dec 2025 12:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Payal Gaming? 19 मिनट का एक एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद पायल गेमिंग चर्चा में आ गई हैं। वीडियो से उनका नाम जोड़े जाने से उनके फैंस नाराज हैं। आइए जानते हैं कौन हैं पायल गेमिंग?
विज्ञापन
पालय गेमिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@payalgamingg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पायल धारे मशहूर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है। हाल ही में एक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है, जिससे उनका नाम जोड़ा जा रहा है। पायल धारे के फैंस इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बता रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं पायल धारे के बारे में।
विज्ञापन

कौन हैं पायल गेमिंग?
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धारे है, जो गेमप्ले वीडियो और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम के लिए जानी जाती हैं। पायल गेमिंग क्रैब गेम, कॉल ऑफ ड्यूटी, बीजीएमआई, पबजी और जीटीए टीवी के लिए मशहूर हैं। पायल गेमिंग मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के पास मौजूद छिंदवाड़ा से आती हैं।

Payal Gaming - फोटो : एक्स
पीएम मोदी से मिल चुकी हैं पायल
पिछले साल, पायल गेमिंग और कुछ दूसरे भारतीय गेमर्स ने देश में गेमिंग के भविष्य के बारे में चर्चा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वह टेबल पर अकेली महिला गेमर थीं। पायल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं भारत की लीडिंग महिला क्रिएटर बनूंगी।' 

अपनी पहली फिल्म को इसलिए भूलना चाहती हैं राधिका आप्टे, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

पायल गेमिंग के फॉलोअर्स
25 साल की पायल गेमिंग ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। यूट्यूब पर उनके 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। गेमिंग के अलावा पायल लाइफस्टाइल कंटेंट भी बनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कलाकार फराह खान और सामंथा रुथ प्रभु के साथ काम किया है।
 

पायल गेमिंग की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल गेमिंग की कमाई हर महीने 10 हजार यूएस डॉलर है। वह 1 से 9 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन

वायरल एमएमएस पर पायल ने दिया बयान
बुधवार को पायल ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया और साफ शब्दों में कहा कि वायरल हो रहा वीडियो न तो उनका है और न ही उसका उनकी जिंदगी, पहचान या निजी फैसलों से कोई संबंध है। इस मामले में पायल ने यह भी साफ किया कि वह अपने नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी रास्ता अपना रही हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें