पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर
- फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
जनाजे में शामिल हुए बहुत कम लोग
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री हुमैरा असगर को लाहौर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। शुक्रवार शाम लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में उनके जनाजे में कुछ ही लोग शामिल हुए। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हुमैरा के परिवार ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया था और उन्हें शोबिज में आने से मना कर दिया था।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर
- फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
कराची में अकेले रहती थीं हुमैरा
23 वर्षीय हुमैरा कराची में अकेले रहती थीं। उन्होंने कई टीवी सीलियल्स में काम किया और दो फिल्मों में भी अभिनय किया था। हुमैरा, का शव कराची के अपमार्केट डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उनकी मौत करीब आठ-दस महीने पहले ही हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है, लेकिन शव के सड़ी-गली अवस्था में पहुंचने के कारण अभिनेत्री की मौत का सही कारण पता नहीं लग पा रहा है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर
- फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
आगे आईं कई सरकारी संस्थाएं
पुलिस ने शनिवार को कहा, 'हम केमिकल परीक्षण और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है'। पुलिस ने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी पता चलती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसके अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस बीच, अभिनेत्री के परिवार द्वारा शव को दफनाने से इनकार करने पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई लोग और सरकारी संस्थाएं हुमैरा के शव को दफनाने की व्यवस्था करने के लिए आगे आए।
R Madhavan: अब रोमांटिक फिल्मों में नजर नहीं आएंगे आर माधवन? बताई यह बड़ी वजह
भाई नवीन ने कहा- 'शव लेने से इनकार नहीं किया'
वहीं, मॉडल के भाई नवीद असगर ने कहा कि परिवार ने शव लेने से इनकार नहीं किया था। भाई ने माना कि परिवार ने उनकी इच्छा के खिलाफ जाकर शोबिज में शामिल होने के कारण उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। भाई नवीद ने डीएनए मिलान के बाद हुमैरा का शव प्राप्त किया था।