फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कैफे पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा को धमकी, खिसियाते हुए बोला आतंकी पन्नू- 'अपने खून की कमाई...'

Sat, 12 Jul 2025 05:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gurpatwant Singh Pannun Threatens Kapil: कपिल शर्मा के कनाडा में कैफे खोलने के तीन दिन बाद ही कैफे पर हमला होता है। अब हमले के तीन दिन बाद कपिल को धमकी दी गई है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा और गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@kapilsharma और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों कपिल शर्मा के कनाडा में खोले गए ‘कैप्स कैफे’ पर कई राउंड की फायरिंग की गई थी। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी बब्बर खालसा के कार्यकर्ता हरजीत सिंह लाडी ने ली। अब इस हमले के बाद खालिस्तान समर्थक अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। जिसमें उन्हें अपने खून की कमाई हिंदुस्तान वापस ले जाने की बात कही है।

पन्नू ने कहा, ‘कनाडा आपके खेल का मैदान नहीं’

विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके कपिल शर्मा पर निशाना साधा है और उन्हें धमकी दी है। इस वीडियो में पन्नू ने कहा, कपिल और मोदी ब्रांड के हर दूसरे हिंदुत्व निवेशक से कहूंगा कि कनाडा आपके खेल का मैदान नहीं है। अपनी खून की कमाई हिंदुस्तान वापस ले जाइए। कनाडा बिजनेस की आड़ में हिंसक हिंदुत्व विचारधारा को कनाडा की धरती पर अपनी जड़ें नहीं जमाने देगा। वीडियो में आगे सवाल उठाते हुए कहा गया कि कपिल जो मेरा भारत महान का नारा लगाते हैं और खुलेआम मोदी के हिंदुत्व का समर्थन करते हैं, वो भारत में निवेश करने के बजाय कनाडा में निवेश क्यों कर रहे हैं।

9 जुलाई की रात हुआ था कैफे पर हमला
जाहिर है कनाडा स्थिति कपिल के कैफे पर बीती 9 जुलाई की रात हमलावरों ने कई राउंड की फायरिंग की थी। जिस समय ये हमला हुआ उस समय कैफे का स्टाफ अंदर ही मौजूद था। हालांकि, खुशकिस्मती रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Kapil Sharma: कपिल शर्मा के घर पर पहुंची मुंबई पुलिस, 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग के बाद कड़ी हुई सुरक्षा

कैफे की ओर से जारी किया गया था बयान
इस चौंकाने वाली घटना के बाद कैफे की ओर से  इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में एक बयान साझा किया गया था। इसमें लिखा गया था कि हमने स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए गर्मजोशी और खुशी लाने की उम्मीद के साथ ‘कैप्स कैफे’ खोला था। उस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मान रहे हैं। यह कैफे आपके उस विश्वास की वजह से है जिसे हम साथ मिलकर बना रहे हैं। आइए हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें