बोले- 'छह महीने से किसी ने सुध तक नहीं ली'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फिरदौस जमाल ने हुमैरा की मौत पर कहा, 'कल्पना कीजिए कि उसका शव छह महीने तक उसके अपार्टमेंट में पड़ा रहा और किसी ने भी उसकी खबर लेने की जहमत नहीं उठाई। यहां तक कि पड़ोसियों ने भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि कराची में लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर अली की दुखद मौत ने फलती-फूलती पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के अंधेरे पक्ष को उजागर कर दिया है। खासकर तब, जब बात भुगतान की आती है।
मौत के कारणों का पता लगाने को जांच समिति गठित
बता दें कि हुमैरा का क्षत-विक्षत शव 8 जुलाई को कराची के अपमार्केट डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत आठ से दस महीने पहले हो चुकी थी। 32 वर्षीय अभिनेत्री को शुक्रवार को उनके गृहनगर लाहौर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है, लेकिन सरकार ने उनकी दुखद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एक संयुक्त जांच समिति गठित की है।
Amitabh Bachchan: 'धड़क 2' के ट्रेलर पर अमिताभ बचपन ने लुटाया प्यार, लिखा- 'सभी को शुभकामनाएं...'
उजागर हुई पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री की सच्चाई
एक्टर फिरदौस जमाल ने कहा कि 'यदि कुछ भी हो तो उनकी मौत ने पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के संचालन के तरीके को उजागर कर दिया है, जिसमें कई अभिनेता आगे आकर बता रहे हैं कि कैसे अभिनेताओं और यहां तक कि लाइट बॉय, तकनीशियनों को प्रोडक्शन हाउस से अपने बकाया के लिए भीख मांगनी पड़ती है और फिर भी उन्हें महीनों तक भुगतान नहीं मिलता है'।