फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: पाकिस्तानी ड्रामा ग्रुप ने कराची में किया रामायण का मंचन, दर्शकों से मिली सराहना

Sun, 13 Jul 2025 07:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक पाकिस्तानी ड्रामा ग्रुप ने सिंध प्रांत के कराची शहर में ‘रामायण’ का मंचन किया। मेकर्स का इस महाकाव्य के मंचन पर क्या कहना है? जानिए।

विज्ञापन
पाकिस्तानी ड्रॉमा ग्रुप ने किया रामायण का मंचन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कराची आर्ट काउंसिल में ‘रामायण’ का मंचन कर रहे ड्रामा ग्रुप ‘मौज’ ने एआई का इस्तेमाल करके इस महाकाव्य को जीवंत बना दिया। इस काम के लिए ड्रामा ग्रुप की खूब तारीफ हो रही है। पीटीआई के अनुसार इस ड्रामा ग्रुप से जुड़े निर्देशक योहेश्वर करेरा का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि ‘रामायण’ का मंचन करने से लोग उन्हें नापसंद करेंगे या उन्हें किसी तरह के खतरे का सामना करना होगा। 

कलाकारों को मिली पाकिस्तान में सराहना 

विज्ञापन

निर्देशक योहेश्वर करेरा ने आगे कहा, ‘मेरे लिए रामायण को मंच पर लाना एक खुशी का मौका है। यह बताता है कि पाकिस्तानी समाज जितना माना जाता है, उससे कहीं अधिक सहिष्णु है।’ करेरा ने बताया कि नाटक को अच्छा रिएक्शन मिला है। कई क्रिटिक्स ने इसके प्रोडक्शन, एक्टर्स की एक्टिंग को सराहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ramayan: 'साईं पल्लवी मेरी तरह सीता नहीं बन सकतीं', रणबीर की रामायण पर बोलीं दीपिका चिखलिया  

क्या है क्रिटिक्स का कहना 

विज्ञापन

आर्ट एंड फिल्म क्रिटिक ओमैर अलवी ने कहा कि वे कहानी कहने की ईमानदारी से इंप्रेस हुए। वह कहते हैं, 'लाइट का अरेंजमेंट, लाइव म्यूजिक, रंग-बिरंगी ड्रेसेस ने नाटक में चार चांद लगा दिए हैं। यह कहानी बहुत ही उम्दा है। रामायण एक ऐसी कहानी है, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के साथ जोड़ती है।’ माता सीता की भूमिका निभाने वाली प्रोड्यूस राना काजमी ने कहा कि वह इस महान कथा को दर्शकों के लिए सामने लाकर काफी खुश हैं। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर की 'रामायण' पर बोले प्रेम सागर- 'सबकी अपनी रामायण होती है, बस ‘आदिपुरुष’ वाली गलती ना दोहराएं’ 

सोशल मीडिया पर मिले रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी ड्रामा ग्रुप का ‘रामायण’ का मंचन वायरल है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आश्चर्य।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं इन्हें फॉलो करता हूं, ये लोग बहुत ही टैलेंटेड हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें