हुमा का शायराना अंदाज
हुमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। गोल्डन व्हाइट सूट में वे सिर पर पल्लू रखकर पोज देती दिखी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज भी साझा किए हैं। इसके साथ शायरी लिखी है-
कौन जीतेगा उनसे बातों में
जिनकी आंखें कलाम करती हैं
आगे लिखा है, 'जिनकी आखें बोलती हैं, उनसे बहस कैसे जीत सकती हूं'।
हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने क्या लिखा?
हुमा कुरैशी के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। कुब्रा सैत ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। फैंस भी हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के रिएक्शन ने खींचा है। उन्होंने हुमा के पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
कौन हैं रचित सिंह?
हुमा के कथित बॉयफ्रेंड रचित एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को ट्रेनिंग देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी। हुमा और रचित, दोनों लंबे वक्त से दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुमा की फिल्म 'बयान' की स्क्रीनिंग के दौरान भी रचित मौजूद रहे थे। इसके अलावा हुमा कुरैशी की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल इकबाल की शादी में भी रचित शामिल हुए थे।