फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lizlaz: कौन हैं लिजलैज? विराट कोहली ने पोस्ट लाइक किया तो चर्चा में आईं जर्मन मॉडल, आरसीबी को करती हैं सपोर्ट

Fri, 17 Apr 2026 10:00 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Lizlaz: क्रिकेटर विराट कोहली एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने रिएक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, धुरंधर क्रिकेटर ने यह रिएक्शन एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज के पोस्ट पर किया। उन्होंने हसीना की पोस्ट लाइक की है। इसके बाद नेटिजंस दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
लिजलैज-विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ अपने खेल और उम्दा प्रदर्शन के लिए ही चर्चा में नहीं रहते, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका तहलका है। वे सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर रहे हैं और किसकी पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं? इस पर खूब चर्चाएं हो जाती हैं। कुछ समय पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की थी। इंटरनेट पर जब इसकी चर्चा शुरू हुई तो क्रिकेटर ने इसे एल्गोरिदम की दिक्कत करार दिया। अब उन्होंने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की तस्वीर लाइक की है, जिस पर खूब चर्चा हो रही है। जानिए कौन हैं लिजलैज?

विज्ञापन

लिजलैज - फोटो : credit: Instagram @lizlaz_tv
वायरल हुआ विराट कोहली का लाइक
विराट कोहली ने लिजलैज की एक पोस्ट पर लाइक किया है। जर्मन इन्फ्लुएंस ने यह पोस्ट 30 जनवरी को साझा की थी। उन्होंने अपनी कई स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं। वे लाइट ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कुछ गोल्डन शूट्स'। लिजलैज की इन ग्लैमरस फोटोज पर विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है।


लिजलैज - फोटो : @lizlaz_tv
आरसीबी को सपोर्ट करती हैं लिजलैज
लिजलैज दरअसल, विराट कोहली की फैन हैं। उन्होंने मार्च में फिल्मी मंत्रा मीडिया को दिए इंटरव्यू में विराट को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था। दरअसल, उनसे सवाल किया गया था कि उनका फेवरेट इंडियन क्रिकेटर कौन है? इस पर लिजलैज ने विराट कोहली का नाम लिया था। अब उनकी पोस्ट पर विराट कोहली के लाइक ने ध्यान खींचा है। बता दें कि इन दिनों आईपीएल मैच चल रहे हैं। विराट कोहली आरसीबी टीम में शामिल हैं। लिजलैज आरसीबी को सपोर्ट करती हैं।

लिजलैज - फोटो : credit: Instagram @lizlaz_tv
नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट
लिजलैज के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका यह एल्गोरिदम कभी हमारा फोटो क्यों नहीं लाइक करता'? एक यूजर ने लिखा, 'गलती सबसे होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कि विराट कोहली भी लिजलैज के फैन हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब, इंसान एक लाइक भी नहीं कर सकता है'। 




विज्ञापन

लिजलैज - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं लिजलैज?
लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सिंगर भी हैं। ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं। वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय दिनचर्या, संस्कृति और यात्राओं पर बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। लिजलैज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालने पर पता चलेगा कि वे भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। वे यहां आ भी चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज साझा किए हुए हैं। जनवरी में उन्होंने हरियाणा में एक शादी में भी शिरकत की थी।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें