प्रोग्राम में हुमा कुरैशी
- फोटो : एएनआई
कार्यक्रम में शामिल हुईं हुमा कुरैशी
कार्यक्रम में शामिल हुईं बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी ने इस पहल और छात्रों व पुलिस की भागीदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी पहल है और मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली पुलिस इसे कर रही है। रन फॉर यूनिटी एक अद्भुत पहल है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इतने सारे स्कूल इसमें भाग ले रहे हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
पुलिस के साथ नजर आए चिरंजीवी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया गया। इस मौके पर अभिनेता चिरंजीवी, डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी और पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल हुए। हैदराबाद के नेकलेस रोड स्थित पीपल्स प्लाजा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।