फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krrish 4: खुद ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करेंगे 'कृष 4', राकेश रोशन का सपना पूरा करेगा यशराज बैनर

Fri, 28 Mar 2025 11:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krrish 4: अभिनेता ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके पिता राकेश रोशन ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म की कमान वह ऋतिक को सौंप रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन - फोटो : एक्स @RakeshRoshan_N
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनय के क्षेत्र में अपना दमखम दिखाने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके पिता राकेश रोशन ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म की कमान वह ऋतिक को सौंप रहे हैं। लंबे समय से फिल्म के निर्देशन को लेकर चर्चा चल रही थी। लगातार यह संशय बना हुआ था कि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा? आदित्य चोपड़ा की अगुआई में यशराज फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण होगा। 

विज्ञापन


राकेश रोशन ने की घोषणा
‘कृष’ फ्रैंचाइजी की अगली किस्त यानी ‘कृष 4’ पर बड़ा अपडेट देते हुए राकेश रोशन ने कहा, "मैं 'कृष 4' के निर्देशन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी को शुरू से ही मेरे साथ जिया, महसूस किया और इसके बारे में सपने देखे हैं। ऋतिक के पास अगले दशकों तक दर्शकों के साथ 'कृष' की यात्रा को आगे बढ़ाने का एक साफ और बहुत ही महत्वाकांक्षी विजन है। मुझे यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि वह एक ऐसी फिल्म के निर्देशक बन रहे, जो हमारे लिए एक परिवार की तरह है।" राकेश रोशन ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था। आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदि चोपड़ा और मेरे द्वारा हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। इस नए अवतार में तुम्हें ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं और आशीर्वाद!”



यह खबर भी पढ़ें: Raid 2 Teaser: 'मैं पांडव नहीं, पूरी महाभारत हूं', 1 मई को रितेश देशमुख के घर रेड डालेंगे अजय देवगन
विज्ञापन


राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा ने मिलाया हाथ
इस सुपरहीरो फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा और राकेश रोशन साथ आए हैं। आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स राकेश रोशन के साथ मिलकर इसका निर्माण करेगी। काफी लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त का फैंस को इंतजार था। इस महत्वपूर्ण सूचना ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan: वैलेंटाइन डे पर कार्तिक का कब्जा, इस तारीख को रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा'

‘कोई मिल गया’ से शुरू हुआ सफर
इस भारतीय सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की शुरुआत ‘कोई मिल गया’ से हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म थी। साल 2006 में इसकी अगली किस्त ‘कृष’ आई और साल 2013 में ‘कृष 3।’ अपने इस सफर के दौरान दर्शकों के दिल में इसने एक खास जगह बना ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें