फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth: फिल्म के बजट का इतने प्रतिशत हिस्सा लेते हैं शाहरुख, आमिर और सलमान, निर्माता सिद्धार्थ का खुलासा

Fri, 16 May 2025 10:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Siddharth Roy Kapur on Actors Fees: बॉलीवुड के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बताया है कि बड़े अभिनेता जैसे सलमान, शाहरुख और आमिर फिल्म के बजट का कितने फीसद हिस्सा फीस के तौर पर लेते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हें बर्फी, हैदर और दंगल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। रॉय कपूर ने बॉलीवुड फिल्म निर्माण के अर्थशास्त्र के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं?

विज्ञापन

अभिनेता को दिया जाता है 30 से 40 फीसद हिस्सा
सीएनबीसी टीवी18 से बातचीत में सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बताया कि अभिनेता की फीस किस तरह फिल्म के बजट को आकार देने में भूमिका निभाती है। उनके मुताबिक जब बड़े बजट की फिल्मों की बात आती है, तो कुल बजट का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा अक्सर मुख्य अभिनेता की फीस के लिए दिया जाता है।
Raid 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ने लगी 'रेड 2' की रफ्तार, जानें 16वें दिन की कमाई

विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड में टॉम क्रूज ने ली मोटी फीस
रॉय कपूर ने हॉलीवुड का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक टॉम क्रूज जैसे अभिनेता ने कथित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई की वजह से फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' के बजट का एक बड़ा हिस्सा लिया।
Ajaz Khan: एजाज खान को अदालत से झटका, दुष्कर्म मामले में अभिनेता को नहीं मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन

कई अभिनेता लेते हैं मोटी फीस
उन्होंने आगे बताया कि बॉलीवुड में भी ऐसा होता है। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाते हैं। इसके बदले वो भारी भरकम फीस पहले ही लेते हैं। उन्होंने बताया कि अब एक बदलाव आ रहा है। कई बड़े अभिनेता अब सहयोगात्मक वित्तीय मॉडल का विकल्प चुन रहे हैं। वह  फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी के बदले में एक छोटा अग्रिम भुगतान लेना पसंद कर रहे हैं।

सबको होता है फायदा
रॉय कपूर के मुताबिक 'अब अभिनेता अपनी कमाई को फिल्म के प्रदर्शन के साथ जोड़ना शुरू कर रहे हैं। जब फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है, तो सभी को फायदा होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें