ऑनलाइन लीक हुई 'हाउसफुल 5'
'हाउसफुल 5' पूरी मूवी ऑनलाइन लीक हो गई है। 'हाउसफुल 5' के पायरेटेड संस्करण कई साइटों जैसे कि फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज और दूसरी साइटो पर एचडी प्रिंट में लीक हो गई है।
अक्षय कुमार की इस फिल्म में भारी भरकम कास्ट है। इसमें अक्षय के अलावा फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा भी हैं।
'हाउसफुल 5' मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पायरेटेड फिल्में देखने के नुकसान
पायरेटेड कंटेंट को डाउनलोड या स्ट्रीम करना एक अपराध है। इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। पायरेटेड फिल्में देखने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। इससे जेल भी हो सकती है।
आपको बता दें ऑनलाइन लीक हुई फिल्में देखना आपके लिए जोखम भरा हो सकता है। इससे डेटा और वित्तीय नुकसान हो सकता है। पायरेटेड फिल्में देखने से निर्माताओं की कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म को बनाने का एलान जून 2023 में किया गया था। सितंबर 2024 में शूटिंग शुरू हुई और उसी साल के अंत तक पूरी हो गई। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म 240 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है।
इस फ्रैंचाइजी के लिए पहली बार, इस फिल्म के दो संस्करण हैं, हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी, जिनमें से प्रत्येक में हत्या के रहस्य का एक अलग अंत पेश किया गया है। यह फिल्म 6 जून, 2025 को दुनिया भर में रिलीज हुई है।