फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 Dogs: पहली इंटरनेशनल फिल्म से सामने आए सलमान और संजय दत्त के लुक, ‘7 डॉग्स’ के टीजर में दिखा दमदार अंदाज

Fri, 06 Jun 2025 02:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan-Sanjay Dutt: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त की पहली इंटरनेशनल फिल्म से दोनों स्टार्स की पहली झलक सामने आ गई है।
विज्ञापन
संजय दत्त और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब की मच अवेटेड एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘7 डॉग्स’ का टीजर सामने आ गया है। इस टीजर में बॉलीवुड के दो स्टार्स सलमान खान और संजय दत्त की भी पहली झलक देखने को मिली है। दोनों स्टार्स को उनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म में देखकर लोग उत्साहित हैं। टीजर में दोनों स्टार्स दमदार अंदाज में नजर आए हैं।

दमदार अंदाज में नजर आए दोनों स्टार्स

विज्ञापन

‘7 डॉग्स’ आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह द्वारा निर्देशित इंटरनेशनल फिल्म है। दोनों को 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'मिस मार्वल' के लिए जाना जाता है। टीजर में संजय दत्त जहां एक्शन करते नजर आए हैं। तो वहीं सलमान खान की भी एक दमदार झलक दिखी है। हालांकि, दोनों स्टार्स के किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
 

 

इंटरनेशनल क्राइम की कहानी दिखाती है फिल्म

विज्ञापन

इस फिल्म में अरब सिनेमा के पावरहाउस करीम अब्देल अजीज और अहमद एज हैं, जो मिस्र की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक 'किरा एंड एल गिन' की सफलता के बाद फिर से साथ आए हैं। इंटरनेशनल क्राइम की कहानी पर आधारित यह फिल्म इंटरपोल अधिकारी खालिद अल-अज्जाजी पर बेस्ड है, जो ‘7 डॉग्स’ सिंडिकेट के सीनियर मेंबर गली अबू दाऊद को पकड़ता है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसे इसी साल रिलीज होना है।

यह खबर भी पढ़ेंः Salman Khan: सलमान ने बदला अपना लुक, पहचान पाना हुआ मुश्किल; अपूर्व लाखिया से क्या है कनेक्शन; यहां जानें

‘हाउसफुल 5’ में नजर आए हैं संजय दत्त
सलमान खान और संजय दत्त के इससे इतर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। जबकि संजय दत्त आज ही रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो इसी साल आई फिल्म ‘द भूतनी’ में भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें