फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में संदेश देने का काम करती है योन संग हो की फिल्म 'पेनिनसुला'

Tue, 24 Nov 2020 07:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पेनिनसुला - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी का कहर जारी है। जिसके चलते सिनेमाघरों को भी लॉकडाउन का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देशों में लॉकडाउन में कुछ रियायतें भी दी गई हैं। लंबे समय बाद सिनेमाघर खोले गए हैं। ऐसे में दक्षिण कोरियाई बहुतचर्चित फिल्म 'पेनिनसुला' के रिलीज होने की चर्चा फिर से तेज हो गई है।

विज्ञापन


फिल्म 'पेनिनसुला' साल 2016 में आई दक्षिण कोरियाई सुपरहिट फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' का सीक्वल है। यह एक जोंबी थ्रिलर फिल्म थी। जिसके दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस बीच फिल्म 'पेनिनसुला' के निर्देशक योन संग हो ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'पेनिनसुला' वर्ष 2016 में आई दक्षिण कोरियाई सुपरहिट फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' का सीक्वल है। जिसकी कहानी 'ट्रेन टू बुसान' के चार साल बाद के समय को दर्शाती है। इस कहानी में खत्म होती दुनिया में अपनी सलामती के लिए हर कोई लड़ रहा होता है। इस कोरोना महामारी के समय में उनकी फिल्म संदेश देने का काम करती है।

विज्ञापन

पेनिनसुला - फोटो : amar ujala mumbai
योन संग हो ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, मैंने 'पेनिनसुला' को लिखते या फिल्माने के दौरान किसी भी तरह से कोविड-19 महामारी की भविष्यवाणी नहीं की। मुझे लगता है कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है और 'पेनिनसुला' की रिलीज की गई परिस्थितियों में यह उसके भाग्य का हिस्सा है। 'पेनिनसुला' पूछती है कि आप एक अलग और उजाड़ दुनिया में आशा का आविष्कार कैसे कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म में दर्शकों के लिए अच्छा संदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया में सरकार ने कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर बंद करने के आदेश कभी दिए ही नहीं थे लेकिन संक्रमण के डर की वजह से लोगों ने सार्वजनिक जगहों में जाना कम कर दिया। जिसके चलते साउथ कोरिया को कुछ समय के लिए अपने सिनेमाघरों को बंद करने पड़े। बावजूद इसके 'पेनिनसुला' को दक्षिण कोरिया में 15 जुलाई को रिलीज किया गया। 

फिल्म 'पेनिनसुला' में गैंग डोंग-वोन और ली जंग-ह्यून मुख्य भूमिका में हैं। दक्षिण कोरिया के दर्शकों ने इन के अभिनय को खूब पसंद किया है। दक्षिण कोरिया के अलावा यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चूंकि भारत के सिनेमाघरों में अब फिल्में प्रदर्शित होनी शुरू हुई हैं तो ऐसे में भारत में यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी भी सामने आ गई है। पीटीआई की खबर के अनुसार भारत में फिल्म 'पेनिनसुला' 27 नवंबर को रिलीज होगी। बीते अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: 16 साल की इस लड़की ने टिक टॉक पर बनाया रिकॉर्ड, फॉलोअर्स की संख्या से दी बड़ी-बड़ी हस्तियों को मात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें