फिल्म 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है और इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुग समेत कुल 4 भाषाओं में रिलीज किया गया है। सुपरहीरो वाली ये फिल्म साल 2017 में आई फिल्म वंडर वुमन का सीक्वल है। ये फिल्म डीसी स्टूडियोज ने बनाई है।
फिल्म 'वंडर वुमन 1984' में गैल गैडोट के अलावा क्रिस पाइन, पेड्रो पास्कल और क्रिस्टन विग जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में गैल गैडोट के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। बता दें, गैल गैडोट इजरायल की रहने वाली हैं और साल 2009 में उन्होंने हॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में पहला रोल मिला था।