हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) और उनकी पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ का रिलेशन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दोनों ने 1997 में एक दूसरे से शादी की थी। शादी के बाद कई बार इस कपल के तलाक की खबरें सामने आईं।
अब खुद विल स्मिथ ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर बयान दिया है। पीपल मैगजीन से बात करते हुए स्मिथ के एक करीबी सूत्र ने कहा है विल ने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते सुधारने की काफी कोशिश की। इस रिश्ते का तनाव भी विल पर ज्यादा रहा क्योंकि ये शादी हाई प्रोफाइल थी।
एक सूत्र के मुताबिक चूंकि विल स्मिथ एक बड़ा नाम हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी बात भी खबर बनती है। तो ऐसे में उनकी ओर से काफी कोशिश की गई कि इस शादी में जो भी दिक्कते हैं, वो आपस में ही सुलझा लिया जाए और दोनों साथ रहें। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक विल स्मिथ ने पत्नी के साथ रिश्ते सुधारने की काफी कोशिश की और इसके चलते वो कुछ दवाब में भी रहे।
वहीं जाडा पिंकेट का गायक अगस्त अलसीना के साथ भी संबंध था लेकिन तब वह स्मिथ से निजी तौर पर अलग हो चुकी थीं। इससे पहले सफल शादी के राज के बारे में विल ने कहा था, “मैं यही कहूंगा कि हमने अपने रिश्ते को सुधारने पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने हमेशा व्यक्तिगत तौर पर खुद पर ध्यान दिया है और फिर हमने एक दूसरे के लिए खुद को अपने पहले से बेहतर रूप में पेश किया है।”
2002 में मेन इन ब्लैक 2, 2003 में बैड बॉयज 2, 2004 में रोबॉट और 2005 में हिच और 2016 में आई सुसाइड स्क्वॉड स्मिथ की सफल फिल्मों में से एक है।
पढ़ें-
एलन मस्क, रैपर कान्ये वेस्ट, किम कार्दशियन समेत कई लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक, बिटक्वाइन में मांगा गया दान