फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Smith: क्या ऑस्कर थप्पड़ कांड की वजह से होने वाला है विल स्मिथ और जेडा का तलाक? यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 22 Apr 2022 06:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विल स्मिथ - फोटो : twitter
विज्ञापन

हॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आप सभी को हाल ही में हुआ थप्पड़ कांड तो याद होगा? कैसे विल स्मिथ ने ऑस्कर 2022 के होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। अब खबर हा रही है कि थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ और पत्नी जेडा के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार विल स्मिथ और जेडा पिंकेट स्मिथ के बीच बातचीत काफी कम हो गई है। दोनों मुश्किल से कोई बात करते हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि मामला तलाक तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन

एक मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, जबसे ऑस्कर 2022 में थप्पड़ कांड हुआ है, तब से दोनों के बीच टेंशन काफी बढ़ गया है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सालों से दिक्कतें थीं, लेकिन अब हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि दोनों एक दूसरे से मुश्किल से कोई बात करते हैं। यदि विल और उनकी पत्नी अलग होने का फैसला करते हैं तो अभिनेता को फाइनेंशियली काफी नुकसान हो सकता है। बता दें कि विल स्मिथ 350 मिलियन की संपत्ति के मालिक हैं और कैलिफोर्निया कानून के मुताबिक विल स्मिथ को अपनी संपत्ति का आधा अपनी पत्नी को देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें