आर: यूनिवर्सल पिक्चर्स ने साल की सबसे बड़ी हॉरर फिल्म 'द एक्सोरसिस्ट: बिलीवर' का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। डेविड गॉर्डन ग्रीन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर आपको एक खौफनाक दुनिया की झलक दिखाता है। 'द एक्सोरसिस्ट: बिलीवर' का ट्रेलर दर्शकों को रोमांचित कर देने वाला है।
विज्ञापन
यह है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी दो बच्चियों, एंजेला और उसकी दोस्त पर आधारित है। स्कूल में पढ़ने वाली ये बच्चियां एक दिन जंगल में गायब हो जाती हैं और जब वापस आती हैं, तो अपनी याददाश्त खो चुकी होती हैं। दोनों बच्चियों के अंदर शैतानी आत्माएं प्रवेश कर चुकी होती हैं और उन्हें अपने वश में कर लेती हैं। फिल्म के ट्रेलर में ऐसा मोड़ आता है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।