फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन' स्टार जॉनी डेप के घर में घुसा अंजान शख्स, पुलिस पहुंची तो ले रहा था शॉवर

Mon, 22 Mar 2021 11:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉनी डेप - फोटो : Instagram
विज्ञापन
फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन से दर्शकों को अपनी अदाकारी का दीवाना बनाने वाले जॉनी डेप को लेकर एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। हॉलीवुड हिल्स में स्थित अभिनेता जॉनी डेप के घर में एक अनजान शख्स को दाखिल होते देखा गया।
विज्ञापन


दरअसल एक अनजान शख्स को जॉनी डेप के घर के पीछे बने पूल के पास टहलते देखा गया। पड़ोसियों ने अनजान शख्स को देखा तो तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। खबरों की माने तो डेप के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि जब उन लोगों ने अनजान शख्स से वहां होने के बारे में सवाल किया गया तो वो गेट से छलांग लगा कर अंदर चला गया।
 

बता दें कि शख्स जॉनी डेप के घर में ना सिर्फ बिना अनुमति के दाखिल हुआ बल्कि जब पुलिस वहां आई तो वो बाथरूम में नहा रहा था। पुलिस ने गेट खोलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने अभिनेता के घर में बैठकर उनके निजी बार से ड्रिंक्स के मजे भी लिए। शख्स के खिलाफ दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये पहला बार नहीं हुआ है जब कोई अनजान शख्स जॉनी डेप के घर दाखिल हुआ हो। इससे पहले जनवरी में एक अंजान महिला भी जॉनी के घर में इसी तरह दाखिल हुई थी। इस तरह की हरकतें जॉनी डेप के साथ क्यों हो रही है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नही आई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी में जो अंजान महिला जॉनी के घर में आई थी वो उनकी फैन रही होगी। बात करें जॉनी डेप इन दिनों एंबर हर्ड से तलाक और कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जॉनी पर एंबर से घरेलु हिंसा का आरोप लगा था जिसे अभिनेता ने मानने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें