'ट्वीन पीक्स' की अभिनेत्री पैगी लिप्टन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर जैसी गंभी बीमारी से पीढ़ित थीं।
पैगी लिप्टन ने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। पैगी लिप्टन के परिवार ने एक बयान में कहा- हम लोग दिल से टूट गए हैं। हमारी प्यारी मां आज कैंसर से गुजर गईं। हम उनके साथ बिताए हर पल को बहुत भाग्यशाली मानते हैं। हमारी भावनाओं को शब्दों पिरोना इस वक्त मुश्किल है।
पैगी लिप्टन ने 1968-1973 तक टीवी शो द मोड स्क्वाड पर जूली बार्न्स के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की। लिप्टन ने साल 1974 में संगीत निर्माता क्विंसी जोन्स से शादी की और 1989 में दोनों का तलाक हो गया।