मार्वल स्टूडियो के मशहूर सुपरहीरो आयरन मैन यानी एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक तरफ एवेंजर्स एंडगेम दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है तो वहीं फिल्म में आयरन मैन के मर जाने से फैंस भावुक भी हो रहे हैं। एवेंजर्स एंडगेम के रिलीज होते ही इस तरह की खबरें खूब सुनने को मिली थीं कि फिल्म को देखकर कई दर्शक काफी भावुक हो गए हैं।
इस बीच रॉबर्ट डाउनी जूनिय ने सोशल मीडिया पर एवेंजर्स एंडगेम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये सभी तस्वीरें उस सीन की हैं कि जब थानोस से लड़ता हुआ आयरन मैन कहता है कि मैं हूं आयरनमैन। रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों दुनियाभर में मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। इस फिल्म ने भारत में ही कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन सबके बीच हाल ही में एवेंजर्स एंडगेम के डायरेक्टर एंथनी रूसो और जो रुसो ने बताया कि पहले इस फिल्म का नाम एवेंजर्स: इन्फिनिटी गौंटलेट रखा था, लेकिन बाद में नाम बदलकर एवेंजर्स एंडगेम कर दिया गया।
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम में गमोरा का किरदार करने वाली एक्ट्रेस जोए सल्दाना ने रिलीज से पहले अपने कई इंटरव्यू में एवेंजर्स एंडगेम को एवेंजर्स: इन्फिनिटी गौंटलेट बताया था। एंथनी रूसो और जो रुसो ने आगे बताया है कि जब फिल्म की टीम ने एंडगेम का ट्रेलर देखा तो उसको देखने के बाद लगा कि फिल्म में तो हर चीज का एंड हो रहा है जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर एवेंजर्स एंडगेम कर दिया गया।
एवेंजर्स एंडगेम की दूसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए शुक्रवार को डिजनी इंडिया ने बताया कि मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 87 करोड़ 96 लाख रुपये का कारोबार किया। इस कमाई से स्टूडियो की नेट कमाई 82 करोड़ 79 लाख रुपये रही। इसे मिलाकर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई का 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। दूसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर एवेंजर्स एंडगेम भारत में अब तक कुल 402 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। थिएटर और प्रचार के खर्चे निकालने के बाद फिल्म की कुल कमाई अब तक 338 करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है।