फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा भी होता है: सर्जरी के बाद ये मशहूर अभिनेत्री बन गई पुरुष, शर्टलेस तस्वीर देख दीवाने हुए फैंस

Fri, 28 May 2021 04:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 पिछले साल खुद के ट्रांसजेंडर होने का खुलासा करके सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस एलन पेज (Ellen Page) इस वक्त अपनी एक तस्वीर को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। एलन पेज अब इलियट पेज (Elliot Page) के नाम से जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक सिक्स एब्स वाली तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
एलियट पेज  - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री एलियट पेज (पहले एलन पेज) अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने ट्रांसजेंडर होने की घोषणा की थी। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उन्होंने अपना जेंडर चेंज कर लिया है और सर्जरी के बाद वह पुरुष बन चुकी हैं। एक बार फिर एलियट चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एलियट पेज (Elliot Page) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस सिक्स एब्स वाली तस्वीर शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एलियट ने टॉप सर्जरी कराने के बाद पहली बार अपनी ऐसी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई सिलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेत्री एश्ले पार्क समेत कई सितारों ने भी इलियट की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। एश्ले ने लिखा, 'ओह तुम बहुत अच्छे लग रहे हो, मुझे इंतजार रहेगा कि हम कब साथ में स्विमिंग कर पाएंगे।' साथ ही एलियट के फैंस ने भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 
 
विज्ञापन

इलियट पेज - फोटो : सोशल मीडिया
इंसेप्शन', 'जूनो' और 'द अम्ब्रेला अकेडमी' जैसी फिल्मों की स्टार एलियट पेज ने 26 जून 2013 में टॉप सर्जरी करवाई थी, जिसमें उनके दोनों ब्रेस्ट को रिमूव कर दिया गया था। उस सर्जरी को एलियट ने ओपेरा विनफ्रे के इंटरव्यू में 'लाइफ चेंजिंग' और 'लाइफ सेविंग' वाला बताया था। तब उन्होंने कहा था, 'जब मेरी सर्जरी हुई तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैंने खुद को एक बार फिर से पा लिया है।'

एलियट पेज ने बताया था कि वह महिलाओं वाले कपड़ों में बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं करते थे। फिल्म 'इंसेप्शन' के प्रीमियर के दौरान उन्होंने जो ड्रेसेस पहनीं उसके बाद तो उन्हें पैनिक अटैक आने लगे और घबराहट होने लगी थी। सर्जरी से पहले 2012 में एलियट पेज ने अपना नाम बदलवाया। उनका नाम एलन पेज था, जिसे बदलकर एलियट पेज किया गया। एक साल बाद उन्होंने टेस्टोस्टेरोन लेना शुरू किया और फिर 2013 में सर्जरी हुई। आज एलियट पेज अपनी लाइफ में खुश हैं और आजादी के साथ जी रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें