एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए।
जल्द ही इस फिल्म का सीक्वेल रिलीज होने जा रहा है। 'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं।
इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है। फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।