इस पीरियड ड्रामा का निर्माण एटलस एंटरटेनमेंट के चार्ल्स रोवेन, जेनकिंस, गैडोट और उनके पायलट वेव मोशन पिक्चर्स के पार्टनर जेरॉन वर्सनो द्वारा किया जाएगा। अभिनेत्री ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा, “कैमरे के पीछे और सामने हम पहली बार उनकी कहानी बताएंगे। हम विशेष रूप से यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया भर की महिलाएं और लड़कियां, जो कहानियां सुनाने की ख्वाहिश रखती हैं, अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ेंगी और अपनी आवाज को अन्य महिलाओं के लिए सुनेंगी।”
कौन थीं क्लियोपेट्रा
कहते हैं कि क्लियोपेट्रा ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर शासन किया था। क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर औरत माना जाता था। मिस्र की राजकुमारी क्लियोपेट्रा को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। दुनिया भर में अगर किसी रानी के बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया है, तो वो क्लियोपैट्रा है। क्लियोपेट्रा का जीवनकाफी रहस्मयी था। जो आज भी खोजकर्ताओं को उनकी तरफ आकर्षित करता है। क्लियोपैट्रा जितनी सुंदर थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी। इतना ही नहीं उसे दुनिया की 9 से ज्यादा भाषाओं का भी ज्ञान था और गणित में अच्छे-अच्छों को मात दे सकती थी।
गैडोट, फिलहाल जेनकिंस द्वारा निर्देशित अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज के लिए उत्सुक हैं। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वंडर वुमन 1984' 25 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल ही में 'वंडर वुमन 1984' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में डायना प्रिंस (गैल गैडोट) और चीता (क्रिस्टिन वीग) के बीच जबरदस्त इंटेंस बैटल दिखाई गई है। पैटी जेनकिंस 2017 की स्मैश-हिट की फिल्म के मोस्ट अवेटिड सीक्वल को लेकर आए हैं।