फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loki Season 2: 'लोकी सीजन 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज, ओटीटी पर फिर धमाल मचाने को तैयार थॉर का भाई

Mon, 31 Jul 2023 11:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरीज में टॉम हिडलेस्टन, सोफिया डि मार्टिनो, गुगु मबाथा-रॉ, वुन्मी मोसाकु, यूजीन कोर्डेरो, राफेल कैसल, तारा स्ट्रॉन्ग, केट डिकी, लिज कैर, नील एलिस, जोनाथन मेजर्स, के हुय क्वान और ओवेन विल्सन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
लोकी सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लोकी सीजन 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार आ गया। मार्वल के फैंस को इस वेब सीरीज का लंबे समय से इंतजार था। हाल ही में इसका ट्रेलर और पोस्टर जारी किया गया। नए सीजन में लोकी और टीवीए के बीच की रोमांच से भरी कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। शो का ट्रेलर काफी शानदार है। पहले सीजन में लोकी दूसरी टाइमलाइन में चला जाता है। जहां उसे अलग-अलग वेरिएंट के सात लोकी मिलते हैं। इस नए शो की कहानी इसके आगे से ही शुरू होगी।

विज्ञापन

Fardeen Khan: इस वजह से अलग हुए फरदीन और नताशा के रास्ते, अभिनेता के दोस्त ने असल समस्या का किया खुलासा

ये कलाकार आएंगे शो में नजर 
सीरीज में टॉम हिडलेस्टन, सोफिया डि मार्टिनो, गुगु मबाथा-रॉ, वुन्मी मोसाकु, यूजीन कोर्डेरो, राफेल कैसल, तारा स्ट्रॉन्ग, केट डिकी, लिज कैर, नील एलिस, जोनाथन मेजर्स, के हुय क्वान और ओवेन विल्सन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस शो के एपिसोड्स को जस्टिन बेन्सन, एरॉन मूरहेड, डैन डेलीउव और कासरा फरहानी ने निर्देशित किया है। शो के मुख्य लेखक एरिक मार्टिन हैं। वहीं, केविन फीगे, स्टीफन ब्रौसेर्ड, लुईस डीस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबाम, केविन आर. राइट, टॉम हिडलेस्टन, जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड, एरिक मार्टिन और माइकल वाल्ड्रॉन इस शो के कार्यकारी निर्माता हैं। इसके अलावा ट्रेवर वॉटरसन लोक सीजन 2 के सह-कार्यकारी निर्माता के रूप में कार्यरत हैं। 
Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल
विज्ञापन

कई भाषाओं में देख सकेंगे सीरीज
मार्वल स्टूडियोज का "लोकी" सीजन 2 छह अक्टूबर से लोग स्ट्रीम कर सकेंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देखा जा सकेगा। बता दें कि शो के पहले सीजन को दुनियाभर में काफी सराहना मिली थी। इस शो को भारत में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अब शो से जुड़ा नया अपडेट आने से लोगों की बेसब्री और अधिक बढ़ गई है।
Fatima Sana Shaikh: 'मैं किराए के घर में रहती हूं..', फातिमा ने सितारों के अमीर होने की बात को किया खारिज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें