फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emmy Awards 2023: 'एमी अवॉर्ड्स' देखने के लिए करना होगा इंतजार! 2024 तक के लिए किए गए स्थगित, यह है कारण

Fri, 28 Jul 2023 06:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एमी अवार्ड्स के 75वां संस्करण का आयोजन इस साल 18 सितंबर को होने वाला था। हालांकि, हॉलीवुड में चल रही अभिनेताओं और लेखकों की हड़ताल के कारण अब प्रशंसकों को इस इवेंट को देखने के लिए और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
एमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन की दुनिया में अकादमी पुरस्कारों की तरह ही महत्व रखने वाले एमी अवॉर्ड्स के 75वां संस्करण का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर में फैले टीवी फैंस इस अवॉर्ड फंक्शन की हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस कार्यक्रम आखिर कब और कहां पर आयोजित किया जाएगा। लेकिन हमारे पास एमी अवॉर्ड्स के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, इस अवॉर्ड समारोह से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। एमी अवॉर्ड्स 2023 को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसकी वजह का खुलासा हम आगे करेंगे...

विज्ञापन

एमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
एमी अवार्ड्स के 75वां संस्करण का आयोजन इस साल 18 सितंबर को होने वाला था। हालांकि, हॉलीवुड में चल रही अभिनेताओं और लेखकों की हड़ताल के कारण अब प्रशंसकों को इस इवेंट को देखने के लिए और इंतजार करना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल अकादमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल आयोजित होने वाला यह अवॉर्ड फंक्शन अब जनवरी 2024 में होगा। एमी अवार्ड्स 2023 की तारीख की घोषणा होनी अभी बाकी है।
Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम

75 एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन - फोटो : सोशल मीडिया
एमी अवॉर्ड्स के अलावा, हॉलीवुड में चल रही अभिनेताओं और लेखकों की हड़ताल के कारण कई फिल्मों और टीवी शो का निर्माण भी रुका हुआ है। 60 से ज्यादा वर्षों में यह पहली बार है कि हॉलीवुड के अभिनेता और लेखक एक साथ हड़ताल पर गए हैं। 1,60,000 से अधिक अभिनेताओं और कलाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनियन ने फीस और शेष राशि को बढ़ाने की मांग की है। यह हड़ताल फिल्म इंडस्ट्री में एआई के अनियमित इस्तेमाल के खिलाफ की जा रही है।
विज्ञापन

एमी अवॉर्ड्स 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
डेटाइम एमी अवार्ड्स मूल रूप से 16 जून को लॉस एंजिल्स में होने वाले थे, लेकिन हड़ताल के कारण इसे मई तक बढ़ा दिया गया था। अब, प्राइम टाइम एमी ने भी इवेंट को पोस्टपोन कर दिया है। द टेलीविजन एकेडमी ने अभिनेताओं और लेखकों की हड़ताल शुरू होने से ठीक पहले 12 जुलाई को एमी नामांकन की घोषणा की थी। इस घोषणा में टेलीविजन सीरीज 'सक्सेशन' को 27 नामांकन मिले थे। 'द लास्ट ऑफ अस' को 24 नामांकन मिले। ऐसे ही बहुत से शोज हैं, जिनमें एमी जीतने की जंग देखने को मिलेगी।
Odia Actress: उड़िया एक्ट्रेस ने लगाया इंटीमेट वीडियो लीक करने का आरोप, फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें