फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: टिकटॉक स्टार बूगी बी की गोली मारकर हत्या, दादी के लिए खरीदारी करते वक्त हुई वारदात

Sun, 25 Dec 2022 10:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बूगी बी स्टोर के बाहर क्रॉसफायर में फंस गए थे, जहां पार्किंग में दो पुरुषों के बीच झगड़ा चल रहा था और गोली उन्हें लग गई। 43 साल के बूगी बी एक कॉमेडियन थे, जो इंस्टाग्राम और टिक्कॉक दोनों पर अपनी वीडियो पोस्ट करते थे।
विज्ञापन
ब्रैंडन 'बूगी बी' मॉन्ट्रियल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रैंडन 'बूगी बी' मॉन्ट्रियल को एक वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोली मार दी गई थी। 43 साल के बूगी बी एक कॉमेडियन थे, जो इंस्टाग्राम और टिक्कॉक दोनों पर अपनी वीडियो पोस्ट करते थे। शुक्रवार को यह वारदात न्यू ऑरलियन्स में हुई, जहां टिकटॉक स्टार अपनी दादी के लिए ग्रोसरी शॉपिंग करने आए थे।

विज्ञापन

न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने बताया कि कैसे बूगी बी स्टोर के बाहर क्रॉसफायर में फंस गए थे, जहां पार्किंग में दो पुरुषों के बीच झगड़ा चल रहा था और गोली उन्हें लग गई। जब यह घटना हुई तो वह अपनी मां और दादी को देखने के लिए क्रिसमस के लिए एलए से घर आए थे। वहीं, अब टिकटॉक स्टार की मौत के बाद से फैंस ही नहीं परिवार के लोग भी सदमे में हैं।
Tunisha Death: तुनिशा ने को-स्टार के मेकअप रूम में क्यों की आत्महत्या? एक्ट्रेस की मौत के बाद उठे ये पांच सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक ग्रे या सिल्वर सेडान गेटअवे कार के साथ दो संदिग्धों की निगरानी की तस्वीरें और एक महिला की तस्वीर जारी की है। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मॉन्ट्रेल इंस्टाग्राम पर भी बेहद लोकप्रिय थे, जहां उनके करीब एक मिलियन फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर भी उनसे 500,000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

Box Office Report: वीकएंड पर 'अवतार 2' ने फिर मारा छक्का, दूसरे दिन 'सर्कस' की कमाई का हाल जान लगेगा झटका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें