हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' और 'थॉर' जैसे फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ जल्द ही पर्दे पर एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वह मशहूर रेस्लर हुल्क कोगन की बायोपिक करने वाले हैं। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड रिपॉर्ट्स के अनुसार हुल कोगन की बायोपिक को टोड फिलिप्स डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी स्कॉट सिल्वर ने लिखी है।
बताया जा रहा है कि हुल्क कोगन की बायोपिक सिनेमाघरों में न रिलीज होने के बजाय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं क्रिस हेम्सवर्थ के फैंस को जैसे की पता चला कि वह हुल कोगन की बायोपिक में काम कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर मानों कमेंट की बाढ़ आ गई। हर कोई उनके बारे में बात कर रहे हैं।